यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में निधन

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में निधन

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार की शाम निधन हो गया। 89 साल की उम्र में शनिवार की शाम उन्‍होंने अंतिम सांस ली। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कल्याण सिंह की सेहत को देखते हुए सबसे पहले उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार जुलाई को उनकी हालत फिर से बिगड़ने पर उन्‍हें यहां से उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया था। 

बता दें पीजीआई में शिफ्ट होने के बाद दिन पर दिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा था। डॉक्टर लगातार उनकी देखभाल में लगे थे। इस बीच सीएम योगी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने समय-समय पर पीजीआई जाकर उनका हालचाल लिया था। कल्याण सिंह के निधन की खबर मिलते ही भाजपा समेत तमात राजनीतिक दलों में शोक की लहर दौड़ गई है।

                      जब से कल्याण सिंह अस्पताल में भर्ती से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई बार उनसे मुलाकात की थी. इसके अलावा बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने भी अस्पताल जाकर उनका हाल चाल जाना था

Post a Comment

Previous Post Next Post
amit